विद्या संबंधी योजना व मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य बनाए गए अखिल जैन

विद्या संबंधी योजना व मूल्यांकन बोर्ड के सदस्य बनाए गए अखिल जैन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 9 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के विद्या संबंधी योजना और मूल्यांकन बोर्ड में खैरागढ़ मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन को सदस्य बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 30 (1) (छह) के तहत अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलाधिपति और राज्यपाल रमेन डेका ने यह नाम निर्देशित किया है। इस पर डॉ. अखिल जैन ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया है।

Chhattisgarh