तपस्विनी मास खमण साधिका प्रमिला मेहता ने किया पारणा

तपस्विनी मास खमण साधिका प्रमिला मेहता ने किया पारणा


ब्यावार राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 9 अगस्त।
विगत 31 दिनों से केवल गर्म धोवन पानी के आधार पर उग्र तप करने वाली मासखमण साधिका प्रमिला मनीष मेहता ने शनिवार सवेरे शुभ एवम मंगल बेला में 9.18 पर गुड़ के पानी से अपना पारणा कर तप की पूर्णाहुति की।

इस मौके पर नौनिहाल बालक आरव ने अपने हाथो से रजत पात्र से गुड पानी पिलाकर महान पुण्य कमाया
तपस्विनी को पारणा सुश्रावक हुक्मि चंद किरण कंवर एवम समाज सेवी प्रकाश चंद मंजू मेहता ने अपने हाथों से गुड का पानी पिलाकर पुण्य अर्जित किया।

उन्होंने तप साधिका का मोतियों का हार पहनाकर चुंदड़ी ओढ़ाकर एव रजत स्मृति चिन्ह प्रदान कर तप की दिव्य अनुमोदना करते हुए स्वागत करते हुए बहुमान किया।


इस मौके पर मेहता, सिंघवी कुंकलोल एवम पगारिया परिवार के प्रमुखों एवम नगर के विभिन्न संगठनों के प्रमुखों के अलावा मूलचंद सिंघवी, प्रकाश चंद सुराणा, राजेंद्र कुंकलोल, विनोद बोहरा, राहुल पगारिया,दिनेश सुराणा, कमलेश जेनिथा, अभिषेक निकिता एवम हेमंत अनामिका जैन ने मास खमण साधिका के तप की अनुमोदन करते हुए अभिनंदन किया। साथ ही तपस्विनी धन्य हो धन्य हो की स्वर लहरियों से पूरे सदन को गूंजा दिया।

Chhattisgarh