स्वयंसेवको ने बच्चों के बीच मनाया रक्षाबंधन

स्वयंसेवको ने बच्चों के बीच मनाया रक्षाबंधन

बिलासपुर (अमर छत्तीसगढ) 9 अगस्त। रक्षाबंधन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले 6 प्रमुख उत्सवो में से एक है ।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महाराणा प्रताप उपनगर के अंतगर्त श्री रामलला शाखा रामा वैली में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया ।


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयंसेवको के द्वारा सेवा बस्ती बोदरी में गांव के बच्चों के बीच रक्षाबंधन उत्सव मनाकर अध्ययन सामग्री वितरित किया गया ।

रक्षाबंधन भाई बहन का ही त्योहार नहीं बल्कि राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प भी दिलाता है। भारत उत्सवों का देश कहा जाता है।

इनमें रक्षाबंधन को आरएसएस प्रमुख उत्सव की तरह मनाता है क्योंकि यह राष्ट व समाज की रक्षा का संकल्प दिलाता है। संघ के स्वयंसेवक परम पवित्र भगवा ध्वज को इस दिन रक्षा सूत्र बांधते हैं।

Chhattisgarh