राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 11 अगस्त। शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल की अंडर 19 आयु वर्ग की बालक टीम ने कटक में आयोजित सी बी एस ई क्लस्टर II बास्केटबाॅल प्रतिस्पर्धा में पुनः स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा है।
फाइनल मुकाबले में युगांतर की बालक टीम ने मेजबान सेंट जेवियर स्कूल कटक को 36-09 अंकों से एक तरफा परास्त किया और नेशनल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया । टीम रेवाडी हरियाणा में आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल प्रतिस्पर्धा में भाग लेने जायेगी ।
इसके पहले हुए सेमी फाइनल मैच में युगांतर की टीम ने मदर्स पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर को 44-07 अंकों से परास्त कर फाइनल में प्रवेश किया।इसके अतिरिक्त युगांतर की टीम ने ब्रम्हविद स्कूल रायपुर एवंं टाइम्स गुरूकुल इन्टरनेशनलस्कूल उड़ीसा को परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था ।
युगांतर की ओर से शुभम सिंह,अभिषेक पाठक, रूहान,अनुराग एवं गणेश भंडारे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी टीम को फाइनल मे पहुँचाने में महती भूमिका निभाई । टीम के कोच अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ,कालवा राधा राव ,सहायक कोच नवनीत द्विवेदी रहे, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
उक्ताशय जानकारी देते हुए युगांतर के पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के राज्यों के सी बी एस ई स्कूल के मध्य क्लस्टर I
बास्केटबाॅल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, जिसमें युगांतर की टीम विगत कई वर्षों में इन प्रतिस्पर्धाओं में विजेता रही। यही नहीं टीम को सीबीएसई नेशनल की विजेता टीम बनने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य और प्रबंध समिति ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

