राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 अगस्त। विगत दिनों युवा कला उत्सव के तत्वावधान में शहीद विनोद चैबे मेमोरियल आॅडिटोरियम में विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें गायत्री विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अनेक पुरस्कार बटोरे, जिसें तबला वादन में शंकर साहू प्रथम, कहानी वाचन में मेघा साहू प्रथम, त्रिवेदी संचानिया ने बाँस शिल्प से बस्तर आर्ट बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रूपाली साहू ने शानदार मुक अभिनय (माइम) की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गौरी पटेल को चित्रकारी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल गीत गायन में कशिश चंदेल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
गायत्री विद्या मंदिर के बच्चों की शानदार प्रदर्शन पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डाॅ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन एवं समस्त पदाधिकारी प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता बच्चों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

