गायत्री विद्या मंदिर में छात्र परिषद का गठन

गायत्री विद्या मंदिर में छात्र परिषद का गठन


राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 13 अगस्त। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में अग्रणी गायत्री विद्या मंदिर कंचनबाग, राजनांदगांव में छात्र परिषद का गठन किया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए शाला की वरिष्ठ शिक्षिका एवं मीडिया प्रभारी चेतना साहू ने बताया कि शाला के अनुशासन को बनाये रखने के दृष्टिकोण से कुल 8 क्षेत्रों में प्रभारी एवं उपप्रभारियों को मनोनित किया गया। इन 8 क्षेत्रों में कुल 36 विद्यार्थियों का दायित्व सौंपे गये।

शाला नायक के रूप में प्रिंस श्रीवास, शाला नायिका रूपाली साहू, खेल प्रभारी पीयूष नेताम, धनवन्त्री साहू, अनुशासन प्रभारी गुलशन पात्र, नीतू सोनकर, सांस्कृतिक प्रभारी पीयूष द्विवेदी, नंदनी साहू, प्रार्थना प्रभारी गुलशन पाण्डे, पुष्पांजली निर्मलकर, कला प्रभारी ऋषभ साहू, प्रतिज्ञा दर्वेकार, स्वच्छता प्रभारी दीपप्रकाश साहू, तृप्ति मानिकपुरी एवं मीडिया प्रभारी रोहन श्रीवास, माही बेरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई एवं पद की शपथ दिलाई गई।


शाला के प्राचार्य सुश्री सीमा श्रीवास्तव ने बच्चों से मुखातिब होते हुए कहा कि आपको बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसे आपकोे निष्ठापूर्वक निभाना है। सभी बच्चों का पद अनुरूप बैच भी लगाया गया।

इस अवसर पर उपप्राचार्य श्रीमती तामेश्वरी साहू एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें उपस्थित थी। सभी चयनित बच्चों को गायत्री शिक्षण संघ के अध्यक्ष डाॅ. बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, श्रीमती संध्यादेवी सिंघल, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकांत चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, श्रीमती सुषमा सुरजन एवं शाला के सभी शिक्षिकाओं ने बधाई बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Chhattisgarh