संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आव्हान पर प्रदेश किसान संघ ने किया किसान मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आव्हान पर प्रदेश किसान संघ ने किया किसान मार्च

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 अगस्त। प्रदेश किसान संघ द्वारा जिला मुख्यालय राजनांदगांव में तथा जिला मुख्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में किसानो ने किसान मार्च कर जिलाधीश के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।

प्रदेश किसान संघ के द्वारा लगातार छत्तीसगढ़ में खाद की किल्लत, कालाबाजारी को लेकर लगातार आंदोलन करते आ रहे है, हाल ही में दि. 06 अगस्त को राजनांदगांव के लाइसेन्सी खाद व्यापारियो के गोदामों में छापामारी की कार्यवाही प्रशासन की उपस्थिति में की गई थी।

जिसमें 200 बोरी युरिया जप्त की गई थी तथा प्रशासन द्वारा किसान संगठन को आश्वासन कराया गया था कि जल्द ही खाद की कमी पूर्ति की जायेगी लेकिन आज तक खाद की पूर्ति नही की गई है, तथा कालाबाजारी दिन दुगुनी रात चौगुनी बढ़ती जा रही है जिसमें किसानों के शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।


प्रदेश किसान संघ द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देशभर के किसानों के ऊपर बढ़ती समस्या तथा किसानो के अस्तित्व को बचाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किसान विरोधी समझौता अमरीका के साथ किया जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन और उनकी मांगो का समर्थन करते हुए कारपोरेट भगाओ, देश बचाओ के नारो को जमीन पर उतारने के कड़ी में आंदोलन किया गया।


किसान मार्च में किसानो ने प्रमुख रूप से समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी 117 की भुगतान, राजीव गांधी न्याय योजना की 4 थी किश्त भुगतान, खाद की किल्लत दूर करते एवं राष्ट्रीय मांग, समर्थन मूल्य गारंटी कानून बनाने, सी2 + 50 प्रतिशत फार्मूले के तहत, बिजली का निजीकरण बंद करो, केन्द्र सरकार द्वारा अमरीका के साथ किये जा रहे ।

Chhattisgarh