राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 13 अगस्त। श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति की आम सभा का आयोजन दिनांक 06/08/25 को समिति के कार्यालय में संपन्न हुआ। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं कार्यकारिणी का निर्वाचन किया।
तदानुसार डॉ डी सी जैन पुनः अध्यक्ष, कोमल सिंह राजपूत प्रथम उपाध्यक्ष, हरजीत सिंह भाटिया द्वितीय उपाध्यक्ष, अजय कोटड़िया तृतीय उपाध्यक्ष, अमलेंदु हज़रा सचिव, शैलेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष, राकेश इन्दु भूषण ठाकुर एवं सुनील साहू संयुक्त सचिव निर्वाचित किये गये।
समिति की कार्यकारिणी में सर्व श्री कचरू प्रसाद शर्मा, विजय हरिहारनो, डॉ ओंकार श्रीवास्तव, मोर्ध्वज साहू, मनीष अग्रवाल, सुनील जैन, भागचंद गिड़िया, रविकान्त सिन्हा, अरुण देवांगन सम्मिलित किए गए है।

