एक्शन में NSUI : 84 पदाधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में नहीं हुए थे शामिल

एक्शन में NSUI : 84 पदाधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में नहीं हुए थे शामिल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 14 अगस्त। छत्तीसगढ़ NSUI ने 12 अगस्त को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने वाले 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह बैठक प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में हुई थी, जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी।

लेकिन कार्यक्रम के दौरान कई प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव और जिला अध्यक्ष बैठक में मौजूद नहीं थे। संगठन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 48 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

Chhattisgarh