सतगुरू जो भी सेवाऐं देते है, ये सेवाऐं बड़े भागों से मिलती है – संतोष मौर्या

सतगुरू जो भी सेवाऐं देते है, ये सेवाऐं बड़े भागों से मिलती है – संतोष मौर्या

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 16 अगस्त/ सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से 15 अगस्त शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संंग भवन लालबाग राजनांदगांव में मुक्ति पर्व दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर खैरागढ़ से पधारें परम पूज्य महात्मा संतोष मौर्या ने बताया की सतगुरू जो भी सेवाऐं देते है, ये सेवाऐं बड़े भागों से मिलती है, सेवा कोई छोटी या बड़ी नही होती, सेवा तो सेवा ही होती है, आज निरंकारी मिशन में इन महात्माओं का नाम अमर क्यों है? पूज्य लाभ सिंह, पूज्य चाचा प्रताप सिंह, पूज्य राजकवि, पूज्य सत्यार्थी, पूज्य संतोष सिंह, पूज्य कुलदीप सिंह, राजमाता एवं जगतमाता बुद्धवंती सहित कई महात्माओं ने सतगुरू जी के वचनों को हमेशा अमल करते रहें ।

इन्हीं संतो की याद में निरंकारी मिशन हर वर्ष 15 अगस्त को मुक्ति पर्व दिवस के रूप में सिर्फ भारत में ही नही विदेशों में भी मनाया जाता है ।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी ने दी ।

Chhattisgarh