राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के 79 वर्षगांठ पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल द्वारा किया गया ।
जिसमें बैंक के मुख्य कार्य पालन अधिकारी प्रभात मिश्रा, अधीक्षक सुरेश द्विवेदी, मुख्य लेखा पाल अचला नदेश्वर, शाखा प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, प्रकाश अखिलेश एवं बैंक के प्रधान कार्यालय तथा शाखा व समिति के कर्मचारी उपस्थित थे ।
ध्वजारोहण के पश्चात स्वाधीनता दिवस पर कर्मचारियों द्वारा अपने विचार रख कर माहौल को देश भक्ति दे सराबोर किया गया

