शराबी ने शिक्षक अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा : परिसर में की जमकर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से भी की अभद्रता, केस दर्ज

शराबी ने शिक्षक अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा : परिसर में की जमकर तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों से भी की अभद्रता, केस दर्ज

बलरामपुर(अमर छत्तीसगढ) 17 अगस्त। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में विकासखंड शंकरगढ़ के सामुदायिक अस्पताल में शराब के नशे में धुत शिक्षक ने हाईवोल्टेज ड्रामा मचाया। शिक्षक अपने परिजनों के साथ इलाज लिए अस्पताल पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर उसने परिसर में तोड़फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं उसने नशे में पुलिसकर्मियों के साथ भी गाली-गलौच करने लगा। जिसके बाद परिजनों ने उसका हाथ-पैर बांधकर किसी तरह उसे काबू में किया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक प्रमोद एक्का रेहड़ा हाई स्कूल में पदस्थ है। 15 अगस्त की दोपहर वह अपने बीमार परिजन और अन्य लोगों के साथ शंकरगढ़ सामुदायिक अस्पताल पहुंचा।

इस दौरान उसने शराब के नशे में अस्पताल परिसर में हंगामा किया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति को संभालने के लिए परिजनों को उसके हाथ-पैर बांधने पड़े। जिसके बाद इस मामले की सूचना को दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी ने पुलिसकर्मी से भी गाली-गलौच की।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 132, 221, 324(3), लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम 1984 की धारा 3, छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2002 की धारा 36(च)(2) और चिकित्सा सेवक सुरक्षा अधिनियम 2010 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Chhattisgarh