रायपुर (अमर छत्तीसगढ़) 17 अगस्त। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, रायपुर द्वारा रविवार को रायपुर सदर बाजार स्थित महावीर भवन में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट 2025 का आयोजन ।

मुख्य विषय “संविधान की धार मर्यादाओं का हो आधार” के अंतर्गत किया गया, जिसमें एकल व समूह गायन, भाषण, चित्रकला और कविता जैसी विधाओं का समायोजन किया गया।
काॅन्टेस्ट में आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या समणी निर्देशिका कमल प्रज्ञा जी, समणी सुमन प्रज्ञा जी व समणी करुणा प्रज्ञा जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। काॅन्टेस्ट में छत्तीसगढ़ के 6 स्थानों से 14 स्कूलों के लगभग 113 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
उपस्थित छात्र-छात्राओं को बोधित करते हुए समणी जी ने उन्हें अणुव्रत के छोटे-छोटे व्रतों/संकल्पों के माध्यम से अपने जीवन को आदर्शमय बनाने प्रेरित किया।

गरिमामय उपस्थिति प्राप्त हुई छत्तीसगढ़ शासन दिव्यांग जन विकास एवं वित्त आयोग के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया की। काॅन्टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अखिल भारतीय स्तरीय काॅन्टेस्ट में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

काॅन्टेस्ट में विशेष रूप से समिति के कनक चंद जैन, मनीष सिंघी, नरेंद्र दुगड़, वीरेंद्र डागा, महेश गोलछा, संदीप दुगड़, दिलीप बोरर आदि सहभागी रहे।

