• बेमेतरा(अमर छत्तीसगढ़) 17 अगस्त। मएसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर पुलिस कॉलोनी परिसर में स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
• जलेबी, चम्मच, कुर्सी दौड, मटकी फोड एवं रंगोली प्रतियोगिता में महिलाएं एवं बालक/ बालिकाओं ने दिखाया दमखम।
• प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया सम्मानित।पुलिस परिवारों से आत्मीय भेंट की और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर बिखेरी मुस्कान


पुलिस आवासीय कॉलोनी परिसर में 16 अगस्त 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान जलेबी, चम्मच, कुर्सी दौड, मटकी फोड एवं रंगोली प्रतियोगिता में रक्षित केन्द्र व पुलिस कॉलोनी के महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में बढचढ कर हिस्सा लिया।पुलिस कॉलोनी के महिलाएं एवं बालक/ बालिकाओं द्वारा प्रत्येक खेलो में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया और अपनी-अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य बालक/ बालिकाओं एवं महिलाओं में आत्मविश्वास को सुदृढ़ करना एवं बालक / बालिकाओं के छिपे हुए प्रतिभा को दुनिया के सामने उजार करना है। इस हेतु बालक / बालिकाओं को खेल के माध्यम से अधिक से अधिक सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बालक / बालिकाएं भी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें और समाज तथा देश में अपना अलग पहचान बना सके। खेल और अधिक रोचक बनाने एवं बालक / बालिकाओं व महिलाओं के उत्सहा को बढ़ाने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता प्रतिभागी के लिए पुरूस्कार वितरण किया गया।
जलेबी दौड में बालक/बालिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय – पूर्वी बंजारे, वरिका जांगडे, नायरा, अयांश घृतलहरे, विधि मिश्रा, मिदान मिरि, मटकी फोड में महिलाएं क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रीमती नेहा मिश्रा, स्मृति राजपूत, रूपांजली साहू, कुर्सी दौड में महिलाएं क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय – श्रीमती नेहा मिश्रा, पूजा साहू, रोहणी साहू, कुर्सी दौड बालिका मानसी ठाकुर, तनिषा गीतोडे, प्रीति मण्डावी, रंगोली प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय – प्रज्ञा साहू, नेहा मिश्रा, स्मृति राजपूत, मिनाक्षी, वंदना, रूपांजली, चम्मच दौड में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय – बालक/बालिका कवि मण्डावी, अंशिका जांगडे, नायरा पाटिल, अलीना लहरे, मोनाली वर्मा, पारूल, तनिषा घितोडे,, आरना, अदिति, भौमिक जांगडे, जैविन खलखो, पियांश विश्वकर्मा, शौर्य भारती, आरव श्रीवास, हर्षित वर्मा, अक्षांश तिवारी, विनय निर्मलकर, गौरव घितोडे, देवाशिश दिवाकर, आयुश कश्यप, धर्यवर्मा को अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो के द्वारा सभी विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
*इस अवसर पर* अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं डीएसपी (मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा ने पुलिस परिवारों से आत्मीय भेंट की, बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। कार्यक्रम में भागीदारी कर पुलिस परिवारों ने इस खेल प्रतियोगिता को सार्थकता प्रदान की।
एएसपी श्रीमती ज्योति सिंह ने इस अवसर पर कहा कि “यह प्रतियोगिता बालक / बालिकाओं व महिलाओं की भागीदारी समाज में समानता और आत्मनिर्भरता के संदेश को मजबूत करती है ।
सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलता है। उन्होंने बालक / बालिकाओं व महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे, अनुशासन और जीवन में सफलता की ओर प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण, सहायक जिला खेल अधिकारी उपेन्द्र सिंह सेंगर, उनके टीम अजय वर्मा, दीपांकर मिर्झा, विकल्प शर्मा, कु. नेहा वर्मा, प्रधान आरक्षक राकेश मेरावी, पंकज सिंह, आरक्षक अंश प्रताप सिंह, आमिर हुसैन, घनश्याम साहू, जगन्नाथ साहू, श्रवण चंद्राकर, तारण घितोडे, महिला आरक्षक स्वेता साहू, कामिनी टंडन, एकलव्य सहित रक्षित केन्द्र व पुलिस कॉलोनी के अधिकारी एवं कर्मचारी, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





