नारायणपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस के सामने दो महिला सहित 8 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। DVCM डॉ. सुकलाल सहित कुल 30 लाख के इनामी माओवादियों ने सरेंडर किया है।
ये सभी माओवादी अबूझमाड़ के कुतुल इलाके मे सक्रिय थे। इन सभी ने नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्म समर्पण किया।
मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने बताया कि दो महिला सहित 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया। कुल 8 नक्सलियों पर 30 लाख रुपये का इनाम था।
ये अबूझमाड़ के कुतुल इलाके मे सक्रिय थे। नक्सलियों के लगातार चल रहे ऑपरेशन और नक्सल विरोधी अभियान के बाद नक्सल संघठन मे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
नारायणपुर एसपी रॉबिनसन गुड़िया ने मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी है कि, सभी सरेंडर नक्सलियों को राज्य सरकार के पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा।
उन्हें हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। जिसमें सुरक्षा, आवास, रोजगार, और कौशल विकास जैसी सुविधाएं शामिल होगी। इन आठों नक्सलियों का सरेंडर अबूझमाड़ जैसे दुर्गम क्षेत्र में फोर्स की रणनीतिक सफलता मानी जा रही है।

