राष्ट्रीय रजक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से, समाज के लिए रखीं महत्वपूर्ण मांगें

राष्ट्रीय रजक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मिला मुख्यमंत्री से, समाज के लिए रखीं महत्वपूर्ण मांगें

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर के नेतृत्व में 16 अगस्त 2025 को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके रायपुर स्थित निवास पर मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी की बधाई दी और समाज से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि स्वच्छता अभियान के जनक संत गाडगे बाबा की जयंती 23 फरवरी को शासकीय अवकाश घोषित किया जाए तथा छत्तीसगढ़ में चल रहे स्वच्छता अभियान का नामकरण “संत गाडगे स्वच्छता अभियान” किया जाए।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के रजक समाज को देश के 17 राज्यों एवं तीन केंद्र शासित प्रदेशों की तरह अनुसूचित जाति वर्ग में सम्मिलित कर आरक्षण का लाभ प्रदान करने हेतु राज्य शासन से प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की मांग रखी।

Chhattisgarh