हॉकी कवर्धा, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, कैग रायपुर और स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी रायपुर की विजयी शुरूवात

हॉकी कवर्धा, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, कैग रायपुर और स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी रायपुर की विजयी शुरूवात

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में  छत्तीसगढ हॉकी के मार्गदर्शन व जिला हॉकी संघ के  तत्वधान में मानसून हॉकी लीग स्पर्धा  20 से 24 अगस्त 2025 तक संस्कारधानी के अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में श्री फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी के मुख्यआतिथ्य में श्री नीरज कानोजे अध्यक्ष जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अपने उद्धबोधन हॉकी नर्सरी में अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जाने वाली मानसून हॉकी लीग  प्रतियोगिता का विगत पांच सालों से आयोजित की जा रही है।

इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में कुल 12 टीमे  हिस्सा ले रही है। जिसमे स्पोटर्स अकादमी रायपुर, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, नागपुर, वन विभाग राजनांदगांव, हॉकी कबीरधाम, हॉकी दुर्ग, हॉकी कुरूद, खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, डीएचए रायपुर, सीनियर मोर्निंग ग्रुप राजनांदगांव, कैग रायपुर के अलावा मेजबान राजनांदगांव की टीमें शामिल है ।

इस प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में कुल  12 टीमे  हिस्सा ले रही है। जिसमे स्पोटर्स अकादमी रायपुर, खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, नागपुर, वन विभाग राजनांदगांव, हॉकी कबीरधाम,हॉकी दुर्ग, हॉकी कुरूद,खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, डीएचए रायपुर,सीनियर मोर्निंग ग्रुप राजनांदगांव, कैग रायपुर,के अलावा मेजबान राजनांदगांव की टीमें शामिल है।

आज खेले गए चार मैच:-स्व.सुरजीत कौर स्मृति मानसून हॉकी लीग प्रतियोगिता के तहत आज चार मैच खेला गया जिसमें पहला मैच हॉकी कवर्धा विरुद्ध हॉकी रायपुर के मध्य खेला गया जिसमें हॉकी कवर्धा ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 10-4 गोल से अपना विजयी सुरुवात किया कवर्धा की ओर से शैलेन्द्र ने 6 गोल, किये वंही अनिकेत, धनेस्वर, कोमल और ओम साहू ने 1-1 गोल किया था।

आज का दूसरा मैच नागपुर विरुद्ध खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर के मध्य खेला गया इस मुकाबले में बिलासपुर ने नागपुर को 18-4 गोल से पराजित करते हुए एक आसान जीत हासिल की बिलासपुर की टीम नई शुरुवाती समय मे ही गोल करना प्रारंभ कर दिया था।

बिलासपुर की ओर से सोनू निषाद और संदीप ठाकुर ने 5-5 गोल, अश्विन कुजूर ने 3 गोल सुमित मिंज और ओम यादव ने 2-2 गोल और जीतू हेमला ने 1 गोल किया वंही नागपुर की ओर से आशु ने 3 गोल और बादल खाले ने 1 गोल किया था।

आज का तीसरा मैच कैग रायपुर विरुद्ध हॉकी कुरूद के मध्य खेला गया जिसमें कैग रायपुर ने कुरूद को 10-2 गोल से पराजित किया कैग रायपुर ने अपने शानदार खेल का परिचय दिया । इस टीम में कई वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी खेल रहे है।

कैग रायपुर की ओर से बोपन्ना के सी ने 4 गोल, आरोन सरोज, मनोज कुमार और विजय साहू ने 2-2 गोल किये आज का चौथा व अंतिम मैच स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी रायपुर विरुद्ध डी एच ए दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमें स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी रायपुर ने दुर्ग को 9-2 गोल से पराजित कर एक आसान जीत हासिल की स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी की ओर से प्रहलाद तांडी 2 गोल मोहित कश्यप और मोहित नायक ने 3-3 गोल अजय तांडी ने 1 गोल किया वंही हॉकी दुर्ग की ओर से रितिक यादव ने 2 गोल किया था।

आज के मैच में किशोर धीवर, इंदरपाल सिंह, शकील अहमद, दिलीप रावत, कृष्णा यादव, तौफीक अहमद, सुखदेव निर्मलकर, खेमराज सिन्हा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Chhattisgarh