जिले के ग्राम निमोरा में भारत सरकार, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा  शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन

जिले के ग्राम निमोरा में भारत सरकार, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा शिविर का सफलता पूर्वक आयोजन

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 20 अगस्त । जिले के ग्राम निमोरा में भारत सरकार, वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान दिनांक 01.07.2025 से 30.09.2025 के तहत शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मोहन रावत, महाप्रबंधक, बैंकिंग लोकपाल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, छत्तीसगढ़ राज्य, आर के मोहंती, उप अंचल प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, अनुज कुमार सिंह, क्षेत्र प्रमुख, रायपुर क्षेत्र, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, किसलय प्रसाद, क्षेत्र प्रमुख, रायपुर, बैंक ऑफ बडौदा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, उप महाप्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक, दीपक सिन्हा, सहायक महा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, नवनीत शर्मा, सहायक महा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, मोहम्मद मोफ़िज, अग्रणी बैंक अधिकारी, बैंक ऑफ बडौदा के अलावा छ. ग. राज्य ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक आदि के वरिष्ठ अधिकारी एवं निमोरा सरपंच अरुण कुमार साहू भी उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में आसपास के गांवों के लगभग 200 से भी अधिक लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. उपस्थित समुदाय की सुविधा हेतु लाइव PMJJBY एवं PMSBY नामांकन हेतु स्टाल भी लगाया गया. इसके अलावा शिविर की सुविधा का लाभ उठाने हेतु 5 बैंक मित्र भी वहां उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के महत्व और उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया. सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना खाते खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में नामांकन करना, अटल पेंशन योजना में नामांकन, सभी खाता धारकों की री-केवाईसी अद्यतन करना एवं बचत खातो में नामांकन आदि कार्य किये जाने सम्बन्धी बहुमूल्य जानकारी भी साझा की गई।

बैंकिंग लोकपाल महोदय द्वारा शिविर में विशेष रूप से लोगों की बैंकिंग संबंधी परेशानियों पर चर्चा भी की गई। शिविर का आयोजन यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के तत्वाधान में किया गया।

Chhattisgarh