राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बंसतपुर थाने की पुलिस ने एसटी ज्वेलर्स के नाम से ठगी करने वाले आरोपी सुरेन्दर सिंग को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा एसटी ज्वेलर्स के नाम व्यापार करने के नाम से प्रार्थी से लिए 1,53,60,067 रुपये लिए थे।
पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 30 लाख रुपये की सोने की फुल्ली को जब्त किया है। वहीं अन्य आरोपीगणो की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2015 में सदीप सिंह राजपूत निवासी हरिओम नगर राजनांदगांव से मकाउ में मिला था। जिससे इसका जान पहचान एवं दोस्ती हो गया तथा दोनो का मोबाईल के माध्यम से बातचीत होने लगा।
इसी दौरान संदीप सिंह के पिता सुरेन्दर सिंग ने प्रार्थी को फर्म एसटी ज्वेलर्स के नाम से व्यापार करने के लिए कहा तथा व्यापार से हर माह ढाई लाख रूपये से तीन लाख रूपये प्रतिमाह देने का प्रवंचना कर आश्वासन दिया गया।
सुरेन्दर सिंग के बार-बार कहने पर प्रार्थी अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता एवं अपनी माता के पंजाब एण्ड सिंध बैंक के खाता से सुरेन्द्र सिंग एसटी ज्वेलर्स के मालिक को पंजाब नेशनल बैंक के खाता से दिनांक 06.09.2021 से 30.10.2023 तक अलग-अलग खाता धारकों के अकाउंट में ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया गया।
इस प्रकार उपरोक्त सभी खाता धारकों के मालिक़ो के द्वारा एक राय होकर एसटी ज्वेलर्स में व्यापार करने का झांसा देकर छल पूर्वक प्रार्थी से 1,53,60,067/रूपये की धोखाधडी किया गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 371/2025 धारा 420,34 भादवि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. एसपी के दिशा निर्देश पर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए बसंतपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगणों के निश्चित ठिकानो पतासाजी कर आरोपी सुरेन्दर सिंग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने जुर्म करना स्वीकार किया गया।
आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी का माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जेल दाखिल किया गया।

