लखोली की बैल दौड़ स्पर्धा में राजकुमार साहू की जोड़ी अव्वल

लखोली की बैल दौड़ स्पर्धा में राजकुमार साहू की जोड़ी अव्वल

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 24 अगस्त।

लखोली में युवा संगठन के सदस्य भानु मरकाम के कुशल नेतृत्व में पोला के अवसर पर आयोजित बैल दौड़ प्रतियोगिता में लखोली के ही राजकुमार साहू की बैल जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में वैसे तो कई जोड़ी बैल दौड़ी लेकिन इनाम सातवें स्थान तक रखा गया था।

आयोजित रोमांचक बैल दौड़ प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने लखोली कन्हारपुरी संहित आसपास के वार्डो के लोग बड़ी संख्या में पहले उपस्थित हो चुके थे। पूरा माहौल मेंला जैसा ही था।

।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकुमार साहू की सजी-धजी बैल जोड़ी पूजा कर राजकुमार साहू को चांदी की पायल व एक स्टील ड्रम से पुरस्कृत किया गया वहीं द्वितीय से लेकर सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले बैल जोड़ी के स्वामियों को बाल्टी, ढ़मेला, टप आदि पुरस्कार प्रदान कर सा सम्मान विदा किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रकाश साहू, मुन्नू पांडे, लाल सिंह, युवराज, अभिनव, सारंग खन्ना, नरेश साहू, हेमलाल रजक, छगन साहू, गोलू साहू सहित वार्डवासियों सहयोग रहा सफल आयोजन के लिए क्षेत्रवासीयों ने युवा संगठन के सदस्य मरकाम को बधाई देते हुए कहा कि इस परंपरा को सदा बनाए रखना तथा और वृहद रूप में करने का सुझाव दिया बैल दौड़ प्रतियोगिता बैगा पारा जैतखाम चौक से गौटिया बाड़ा तक करीब 500 मीतर तक आयोजित हुई। आयोजन में नगर निगम व पुलिस प्रशासन सहित वार्डवासियों का अच्छा सहयोग रहा।

Chhattisgarh