चेम्बर्स आफ कामर्स ने सरकार द्वारा GST की दरों में कमी का स्वागत किया

चेम्बर्स आफ कामर्स ने सरकार द्वारा GST की दरों में कमी का स्वागत किया

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 24 अगस्त।
रंजनगांव चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के जिला अध्यक्ष कमलेश बैद ने केंद्र सरकार द्वारा 28% जीएसटी को कम कर 18% एवं 12% को कम कर पांच प्रतिशत करने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश हित में बताया है ।

श्री बैद ने कहा कि परंतु अगर गहराई से चिंतन करते हुए छोटे व्यवसाययों की चिंता की जाए तो हम चाहते है कि इस कदम से ग्रह उद्योग,कुटीर व सुक्ष्म श्रेणी  के उद्योग जो  GST अनरेजिस्टर्ड डीलर /कम्पोजीशन की श्रेणी में आते है व स्वारोजगार करते है ।आशंका जताई जा रही है कि इस श्रेणी के  छोटे छोटे उद्योग बन्द हो जावेगे ।जिससे इस क्षेत्र में कार्यरत करीब 50 लाख लोगों का रोजगार समाप्त हो जावेगा ।

चेंबर के संरक्षक खुबचंद पारख ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी ईमानदार हैं, यही कारण है कि छोटा सा राज्य होने के बाद भी देश के सभी राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ का जीएसटी कलेक्शन नंबर वन की गिनती में आता है ।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को समस्या आने पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के आग्रह पर जीएसटी विभाग समय-समय पर निदान करता है, परंतु व्यापारियों के सम्मान का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार के समान व्यापारियों को विशेष रियायतें देनी चाहिए और बहुत ज्यादा व्यापारियों को परेशान नहीं करना चाहिए ।

Chhattisgarh