कांग्रेस के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार पर बीजेपी का हमला : सांसद संतोष पांडे बोले- सलवा जुडूम को बंद करने का फैसला नहीं देते तो खत्म हो जाते नक्सली

कांग्रेस के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार पर बीजेपी का हमला : सांसद संतोष पांडे बोले- सलवा जुडूम को बंद करने का फैसला नहीं देते तो खत्म हो जाते नक्सली

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 25 अगस्त। कांग्रेस ने उप राष्ट्रपति पद के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाने पर बीजेपी हमलावर है। सोमवार को राजनाँदगाँव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस का हाथ माओवादियों के साथ, बस्तर में आदिवासियों की हत्यारों के साथ कांग्रेस है।

उप राष्ट्रपति के कांग्रेस उम्मीदवार ने आदिवासियों और सलवा जुडूम के खिलाफ फैसला दिया। अगर सलवा जुडूम संस्था चलती तो माओवाद जल्द ही खत्म हो जाता।

भाजपा प्रवक्ता ने इसके साथ ही अमित शाह के लिए भूपेश बघेल का शब्द आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। इनके पिताजी बड़बोले थे, सनातन का विरोध, हिंदुत्व का विरोध में इनका स्वभाव रहा है, तो जैसा पिता होगा वैसे ही उनका बेटा होगा।

कांग्रेस के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कहा कि अपनी पूरी सरकार को कोयला घोटाले में झोक दिया, शराब घोटाला किया। इनके सरकार के कई अफसर जेल में सजा काट रहे है।

छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता को नशे के लत में झोकने का काम किया है। डीएमएफ घोटाले में अनिल टुटेजा से लेकर न जाने कितने लोग, पीएससी घोटाले में तामन सोनवानी जैसे लोग भूपेश के साथ थे।

Chhattisgarh