गडकरी ने किया बड़ा ऐलान : लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक

गडकरी ने किया बड़ा ऐलान : लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक

खैरागढ़(अमर छत्तीसगढ) 25 अगस्त। संसद सत्र के दौरान सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सांसद संतोष पांडे की मुलाकात का असर अब दिखने लगा है। जबलपुर में करोड़ों की लागत से बने फ्लाईओवर के लोकार्पण अवसर पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने घोषणा की कि लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा। करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से 220 किमी लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में तेजी आएगी।

गडकरी की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि दिसंबर 2025 तक डीपीआर के साथ एक्सप्रेसवे का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

क्या है मायने

इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से क्षेत्र में आर्थिक विकास का नया मार्ग खुलेगा।पर्यटन के नए अवसर पैदा होंगे।दोनों राज्यों के बीच तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिलेगा।स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

विवि के लिए भी लाभप्रद

यह कॉरिडोर 1956 में स्थापित इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के लिहाज से भी अहम होगा। भारतीय कला और संगीत को समर्पित एशिया का पहला संगीत विश्वविद्यालय अब तक मुख्य रूप से नागपुर मार्ग पर निर्भर रहा है। नए मार्ग से खैरागढ़ क्षेत्र का सीधा जुड़ाव होगा, जिससे विश्वविद्यालय और क्षेत्र दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Chhattisgarh