राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 25 अगस्त । बिलासपुर के लालबहादुर शास्त्री स्कूल के दीक्षित सभा भवन में रविवार 24 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सातवें प्रदेश स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त होने की स्थिति में आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर के लेखापाल पवन शर्मा को संघ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
उक्त जानकारी प्रदान करते हुए कर्मचारी नेता आनन्दकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्री शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सभी कर्मचारी साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं सम्प्रेषित की हैं।

