स्मृति पुस्तकालय योजना से विद्यार्थियों को मिलेगा ज्ञान का नया संबल

स्मृति पुस्तकालय योजना से विद्यार्थियों को मिलेगा ज्ञान का नया संबल

स्मृति पुस्तकालय योजना: हुमन लाल ने जिला प्रशासन को पुस्तकें दान की

स्मृति पुस्तकालय योजना से विद्यार्थियों को मिलेगा ज्ञान का नया संबल

रायपुर(अमर छत्तीसगढ), 26 अगस्त 2025/ जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत रायपुर निवासी हुमन लाल साहू ने जिला प्रशासन को प्रेरक, कॉम्पिटेटिव एक्जाम सहित अन्य पुस्तकें दान की। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने यह पुस्तकें ग्रहण की तथा दानदाता को सम्मान पत्र प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा लगभग 2 हजार पुस्तकें दान में दी जा चुकी है। ये पुस्तकें जरूरतमंद के भविष्य निर्माण में लाभकारी साबित होगी।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तक दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। पुस्तकें दान करने के लिए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल से मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।

Chhattisgarh