तीज के अवसर में दो पेड़ बहिनी के नाम अभियान के महत्व से अवगत कराया गया

तीज के अवसर में दो पेड़ बहिनी के नाम अभियान के महत्व से अवगत कराया गया

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 27 अगस्त । तीज के अवसर में दो पेड़ बहिनी के नाम अभियान के तहत हरियाली बहिनी गांव मे बैठक कर पौधे के महत्व से अवगत कराते हुए तीज में अपने बहिनी के नाम से 2 पेड़ अपने बहने के हाथों से लगाने से संबंध और बहुत अच्छा होता ही साथ ही भावात्मक रूप से भाई बहने जुड़ी रहती है। जब भी बहन की याद आए पेड़ एक सहायक होंगी साथ ही ये एक भाई और बहिनी का अटूट रिश्ता का प्रतीक बनेगा ।

आज छुरिया ब्लॉक के मासुल में भाई अपने बहिनी के हाथों दो पौधे लगाए गए इसके लिए भाई पहले से गड्ढा खोदकर रखे थे साथ पौधे की भी व्यवस्था किए थे/।

हरियाली बहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन ने बताया कि जो पौधे बहने लगाई है उसे भाई पेड़ बनायेंगे इसके लिए समय पर खाद पानी  डालते रहेंगे पिछले वर्ष तीज के अवसर में 1200 केशर आम के पौधे लगाए गए।

जिससे भाई उसे पेड़ बनाने में लगे हुए है, आम से जो फल मिलेंगे उसे तब तब अपनी बहिन की याद आते रहेंगे उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष आम के अलावा गुलमोहर के पौधे लगाया जा रहा है। जिसे छाया पेड़ बनायेंगे जिससे शुद्ध ऑक्सीजन तो मिलेगा ही, चर्चा करने बैठक के लिए उपयुक्त स्थान होगा ।

Chhattisgarh