जैन मंदिर पंडरिया… पर्युषण पर्व पर तपस्या कल्पसूत्र वाचन स्वाध्याय धर्म आराधना

जैन मंदिर पंडरिया… पर्युषण पर्व पर तपस्या कल्पसूत्र वाचन स्वाध्याय धर्म आराधना

पंडरिया(अमर छत्तीसगढ) 28 अगस्त।

जैन मंदिर में पर्युषण पर्व पर महाकौशल मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट के सहयोग से कल्पसूत्र वाचन हेतु भिलाई 3 से पधारें स्वाध्यायी भाई श्री रोशन जी सांखला द्वारा कल्पसूत्र वाचन के साथ पूजा पाठ धर्म आराधना के साथ आठ दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही
जिन मंदिर में प्रभु परमात्मा की सुंदर आंगी आठ दिवस बनाने में सहयोग श्रीमति मधु बोथरा,श्रीमती राखी लोढ़ा,इशिका छाजेड,गीतिका लोढ़ा,अमय लोढ़ा ने किया I

कल्पसूत्र वाचन के दूसरे दिन श्री देवराज जी शीतल कुमार बंगानी के निवास पर कल्पसूत्र लेजाकर भक्ति कराने का लाभ लिया गया I

पांचवे दिन भगवान महावीर जन्म वाचन दिवस पर श्रीमती मधु बोथरा माता त्रिशला एवं सुश्री इशिका छाजेड सिद्धार्थ राजा के प्रतिरूप में बनी I,महावीर जन्म वाचन पर सकल श्री संघ के सभी लोगो ने उपस्थिति देकर जन्म वाचन को सुना I


पालना जी को घर लेजाकर प्रभु भक्ति का लाभ श्री पुखराज संजय कुमार लोढ़ा के निवास पर भक्ति कराने का लाभ सकल श्री संघ के साथ लिए I
संवत्सरी दिवस पर सामूहिक प्रतिक्रमण का लाभ सकल श्री संघ ने लिया ई,सामूहिक प्रतिक्रमण के पश्चात सभी ने एक दूसरे से क्षमा याचना कर क्षमा दिवस पर्व को मनाया I

संवत्सरी पर्व के दूसरे दिवस श्री हुकुमचंद जी योगेश कुमार रूपेश कुमार लोढ़ा परिवार द्वारा सामूहिक पारना का लाभ लिया गया I

अंतिम दिवस पर अक्षयनिधि तप के तपस्वियों के साथ अठाई के तपस्वी-श्री योगेश जी लोढ़ा,सुश्री गरिमा बंगानी,सुश्री चहक बंगानी के साथ सभी तपस्वियों के साथ प्रभु परमात्मा का वरघोड़ा निकाला गया जिसमें श्री संघ के सभी ने सहभागिता निभाई I
आज रात्रि में सकल श्री संघ द्वारा क्षमापना दिवस पर सामूहिक क्षमापना,पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रखा गया है I


सम्पूर्ण कार्यक्रम में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष-हरीश जैन, उपाध्यक्ष यशवंतराज बंगानी,ललित बोथरा,सचिव अशोक जैन,कोषाध्यक्ष-महेन्द्र जैन,सह सचिव-दीपक जैन,सुरेश जैन,चन्द्रविजय जैन,शिखरचंद जैन,विकाश जैन,अनिल जैन,सिद्धार्थ जैन के साथ विजय जैन,टीकमचंद जैन,रोहित बोथरा,प्रणय जैन,पीयूष जैन,विवेक जैन,वैभव जैन,के साथ महिला मंडल की श्रीमती नगीना देवी लोढ़ा,लीला देवी लोढ़ा,ममता बंगानी,ममता लोढ़ा,मधु बोथरा,मधु डाकलिया,सभी का सहयोग सराहनीय रहा I

Chhattisgarh