राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 अगस्त। परम पूज्य आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवम बहुश्रुत वचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. की महती कृपा से, उन्ही की आज्ञानुवर्ती शासन दीपिका पूज्य महासती श्री प्रियंका श्री जी म.सा.आदि ठाना 4 के मुखारबिंद से कु. पूर्वी गिड़िया (सुपौत्री स्व.श्री फत्ते लाल- स्व.श्रीमती बिदामी बाई गिड़िया, सुपुत्री पूनम चन्द- किरण देवी गिड़िया) ने मात्र 14 वर्ष की आयु में आज दिनांक 29 अगस्त 2025 को 30 उपवास के पचखाण ग्रहण कर मासखमण तप की आराधना पूर्ण की।
इतनी कम उम्र में मासखमण तप की आराधना पूर्ण कर साधुमार्गी संघ राजनांदगाँव में नया इतिहास रच पूरे परिवार और संघ को गौरान्वित किया ।

