राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 29 अगस्त। भारतीय अग्नि वीर थलसेना 2025 के लिए युवाओ को भर्ती करने ऑनलाईन लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस संबंध में निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि राजनांदगांव के आवेदको जिनके द्वारा अग्नि वीर थलसेना 2025 भर्ती हेतु लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया गया है, उन आवेदको के लिए सेना भर्ती कार्यालय द्वारा निःशुल्क शारीरिक दक्षता परीक्षा माह दिसम्बर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित होना संभावित है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे आवेदक जिन्होंने अग्निवीर थलसेना 2025 भर्ती का आनलॉईन लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर लिया है वे अपने अग्निवीर थलसेना पंजीयन फार्म के साथ जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव में दिनांक 1 सितम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से जमा करे या व्हाट्सएप नम्बर 7073207374 पर भेज सकते है। जिससे निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ दिया जा सके।

