राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 31 अगस्त। जिला प्रशासन ने अब पशु पालकों के लिए सख्त निर्देश जारी किये हैं। अब पशुपालकों को पशुओं का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
यही नहीं पशु के जन्म व मृत्युदर के अलावे खरीद बिक्री की भी सूचना देनी होगी। पशु पालकों की पहचान के लिए अब ईयर टैग को भी अनिवार्य कर दिया गया है।

सभी पशुपालकों को 7 दिन के भीतर ईयर टैग लगवाना होगा। चरवाहे के बिना पशुओं को अब नहीं छोड़ा जा सकेगा।

