सांसद महुआ मोइत्रा पर रायपुर में केस दर्ज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान

सांसद महुआ मोइत्रा पर रायपुर में केस दर्ज : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिया था विवादित बयान

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 31 अगस्त। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक सियासत गरमा गई है।

मामले में सांसद के बयान को लेकर रायपुर में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रार्थी गोपाल सामंतों की शिकायत पर पुलिस माना थाना ने एफआईआर दर्ज किया है।

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि, अमित शाह का सिर काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।

वहीं यह बयान सामने आने के बाद से ही सियासी घमासान मच गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

वहीं PM मोदी, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर नबीन ने कहा था कि, जिस प्रकार की बेचैनी ये कांग्रेस है। जिस मिट्टी से इनकी उत्पत्ति हुई, आज वो उसी मिटटी को गाली दे रहे हैं। ऐसे में समय आ गया है कांग्रेस को मिट्टी में मिला दिया जाए।

जिस तरह की भाषा का प्रयोग ये लोग करेंगे, इनके कार्यकर्ता भी उसी भाषा का प्रयोग करेंगे। जब- जब इन्होने देश के प्रधानमंत्री को गाली दिया है, तब- तब देश की जनता ने इन्हे भरपूर जवाब दिया है।

Chhattisgarh