एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : भालुडिग्गी जंगल में नक्सलियों के डंप सामान को जवानों ने किया नष्ट

एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी : भालुडिग्गी जंगल में नक्सलियों के डंप सामान को जवानों ने किया नष्ट

गरियाबंद(अमर छत्तीसगढ़) 31 अगस्त। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के द्वारा जंगल में छुपा कर रखे गए सामग्रियों को बरामद कर उसे नष्ट कर दिया है। CRPF की 65 वीं बटालियन ने भालुडिग्गी जंगल में सर्चिंग के दौरान इसे जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर CRPF की 65वीं बटालियन द्वारा 30 अगस्त को गरियाबंद जिले के थाना- मैनपुर अंतर्गत भालुडिग्गी वन क्षेत्र में एक ‘सी’ स्तर का एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया।

इस अभियान में एफ/65 एवं जी/65 कंपनियों की संयुक्त टुकड़ी सम्मिलित रही। सर्चिंग के दौरान कुल्हड़ीघाट एवं बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में छिपाकर रखी गई उपयोगी सामग्री बरामद की गई।

जिसमें सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, प्लास्टिक के जूते, तिरपाल, दवाइयां और दैनिक उपयोग की सामग्री राशन सामग्री शामिल थी। जिसे जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया।

Chhattisgarh