युगांतर के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय फीडे रेटेड शतरंज में शानदार प्रदर्शन

युगांतर के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय फीडे रेटेड शतरंज में शानदार प्रदर्शन


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 3 सितंबर । शिक्षा, खेल और संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल के छात्र कुशाग्र गुप्ता कक्षा छठवी तथा केतन गुप्ता कक्षा आठवी ने राज्य स्तरीय जूनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः 2.5 अंक, 2 अंक अर्जित किया। विगत दिवस यह चैम्पियनशिप छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में कोरबा में आयोजित हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, शतरंज कोच राम प्रसाद तथा प्रबंध समिति ने इन दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Chhattisgarh