लाल जे के वैष्णव बने अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय सचिव

लाल जे के वैष्णव बने अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय सचिव

छुईखदान(अमर छत्तीसगढ) 3 सितंबर।
वैष्णव परंपरा एवं मंदिर सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्व लाल जे के वैष्णव ‘छोटे राजा बाड़ा छुईखदान’ को अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

उनकी यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य देवकुमार बालादास निर्वाणी द्वारा की गई। साथ ही उन्हें राजस्थान एवं गुजरात का प्रभारी भी बनाया गया है, ताकि वहाँ संघ का व्यापक विस्तार और सुदृढ़ संगठन निर्माण हो सके।

लाल जे के वैष्णव वर्तमान में रानी मंदिर छुईखदान, बाईसाहब राधाकृष्ण मंदिर और जमात मंदिर के संरक्षक के रूप में सक्रिय हैं और वर्षों से धर्म, परंपरा और मंदिर सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।

Chhattisgarh