तपस्वी विनय डोसी का शुक्रवार को होगा बहुमान एवम अभिनंदन

तपस्वी विनय डोसी का शुक्रवार को होगा बहुमान एवम अभिनंदन


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 4 सितंबर।
(प्रकाश जैन,वरिष्ठ पत्रकार ) श्री पन्ना सोहन गुरु की सुश्राविका विनय धनेंद्र डोसी ने केवल गर्म पानी के आधार पर विगत 11 दिनो से सतत उपवास किए। इस उग्र तप की तपस्वनी के सम्मान में ब्यावर के परमेश्वर नगर स्थित मुक्ता मिश्री भवन में शुक्रवार दोपहर 1बजे बहुमान एवम अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है।
समारोह से जुड़े सुश्रावक मनोज बड़ोला ने बताया कि तप बहुमान समारोह के प्रमुख अतिथि श्री जुगल राजस्थानी होंगे।


24 तीर्थंकर की स्तुति एवम शासन माता गीतों से गूंजेगा मुक्ता मिश्री हाल…
महिला मंडल की एडवोकेट दर्शना जैन के अनुसार युवा समाज सेवी धनेंद्र डोसी की धर्म सहायिका विनय डोसी के 11 उपवास की तपस्या की अनुमोदना हेतु आयोजित बहुमान समारोह में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों की स्तुति एवं शासन माता की भक्ति का दिव्य आगाज सामूहिक नवकार महामंत्र से होगा।

इस मौके पर ब्यावर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संघों के प्रमुख गण एवम महिला मंडल की सदस्याएं तप साधिका विनय डोसी के तप की अनूमोदना करते हुए बहुमान एवम सम्मान करेंगे।


तप से अपनी आत्मा को कुंदन बनाती आई है तपस्विनी…
तप साधिका विनय डोसी ने इससे पूर्व भी अनेक बार तप से अपनी आत्मा को कुंदन बनाया हैं। तपस्विनी ने पांच उपवास एवम अनेक बार तेला (अट्ठम)तप कर अपनी आत्मा को तपाया है।

कार्यक्रम में किशनगढ़ से नवीशा कोठारी (15) एव दीपक जी कोठारी ने (05) उपवास के तप साधक भी शामिल होंगे ।


Chhattisgarh