बिलासपुर(अमर छत्तीसगढ) 4 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने क्लाउड स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मैनेजर समे 6 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
ये सभी लड़कियां दूसरे जिले की हैं, जिन्हें महिला मैनेजर ने मसाज करने के बहाने बुलाया और फिर देह व्यापार में धकेल दिया। यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
इस पूरे मामले को लेकर सिटी कोतवाली सीएसपी गगन कुमार ने बताया कि, दयालबंद स्थित होटल इंटरसिटी के सामने गली में संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार की सूचना मिली थी।
जिस पर मुखबिर लगाकर इसकी जानकारी जुटाई गई। फिर बुधवार को स्पा सेंटर में दबिश दी गई। पुलिस ने बताया कि, युवतियों से टीम ने अलग अलग पूछताछ की। साथ ही स्पा सेंटर की जांच की।

इस दौरान स्पा में आपत्तिजनक चीजें भी मिली है। इसे जब्त कर सभी युवतियों को थाने लाया गया है। पुलिस पकड़ी गई सभी युवतियों से पूछताछ कर रही है।
युवतियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि, स्पा मैनेजर गोल्डी ने उन्हें काम दिलाने के बहाने स्पा सेंटर में बुलाया, फिर यहीं काम कराने लगे। यहां उन्हें मसाज करने कहा गया, लेकिन बाद में युवतियों को ज्यादा पैसे का लालच देकर देह व्यापार में धकेल दिया गया।

युवतियों के बयान की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस स्पा सेंटर के मैनेजर से भी पूछताछ कर रही है। युवतियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

