युगांतर में शिक्षक सम्मान समारोह का शानदार आयोजन

युगांतर में शिक्षक सम्मान समारोह का शानदार आयोजन


राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 6 सितंबर। शिक्षा, खेल और सस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी संस्था युगांतर पब्लिक स्कूल में विगत 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संस्था के चेयरमैन अजय सिंगी, वाइस चेयरमैन अखराज कोटड़िया, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी,नरेंद्र कोटड़िया की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि विद्यार्थियों को अपने स्वतंत्र विकास के लिए चुनौतियों को सामना करना आना चाहिए।

उन्होंने इस संबंध में नैतिक शिक्षा से जुड़ी प्रभावी कहानी सुनाई । उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा और संस्कार का भी बड़ा महत्त्व होता है।

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डाॅ ए पी जे अब्दुल कलाम के विचारों को अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया।इसी तारतम्य में निदेशक (अकेडमिक्स) नरेंद्र कोटड़िया ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन अपने गुरूओं के प्रति आभार प्रकट करने के लिए होता है।

निदेशक (अकेडमिक्स) सुशील कोठारी ने कहा कि शिक्षक का स्वरूप बहुत विराट है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा करने का कार्य नहीं करता बल्कि वह विद्यार्थियों को अच्छा कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है।

उन्होंने स्कूली शिक्षा के महत्त्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह विद्यार्थी के जीवन में मील के पत्थर की तरह अमिट होती है। विद्यार्थी कभी भी अपने स्कूली जीवन और टीचर्स को नहीं भूलता। वरिष्ठ रिदम शिक्षक गोपी प्रसाद पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में संगीत की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

समारोह में संस्था के प्रबंध समिति के द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओ का उपहार प्रदान कर सम्मान किया गया। समारोह का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष कंचन सोहल, विज्ञान विभागाध्यक्ष रिंकू राय, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य विभागाध्यक्ष तरूण कुमार महापात्र, रसायन शिक्षक मदनमोहन कालबाँधे के मार्गदर्शन में बारहवी के विद्यार्थियों ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Chhattisgarh