राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 8 सितंबर l
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) के तत्वाधान में चल रहे पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत, पीएम श्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 1 से 6 सितम्बर तक ड्रोन टेक्नोलॉजी विषय पर इंटरशिप प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के समापन दिवस (6 सितम्बर) पर मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष श्री कमलेश सूर्यवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न ड्रोन मॉडल्स का अवलोकन किया व उनकी सराहना की।
साथ ही उन्होंने भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन को इस तरह के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर रक्षित सर रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को ड्रोन टेक्नोलॉजी से जुड़ी बारीक जानकारियाँ दीं।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रोजेक्ट विद्यार्थियों के लिए रोज़गार के नए अवसर खोलते हैं तथा नवाचार के क्षेत्र में उनकी ज्ञानवृद्धि करते हैं।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।

