राजनंदगांव(अमर छत्तीसगढ़) 9 सितंबर l भाजपा द्वारा आज भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़े की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सेवा पखवाड़ा को लेकर रणनीति बनाई।
मुख्य वक्ता की आसंदी से यशवंत जैन ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मंत्र है, जो कि भाजपा की असली पहचान है।
सेवा पखवाड़े के दौरान जिले भर में स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण पोषण, जागरूकता अभियान और जन जागरण रेलियो का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान, एक पेड़ मां के नाम, वृक्षारोपण,स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्धजन सम्मेलन, सांसद महोदय द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता, लोकल फॉर वोकल को प्रोत्साहन देने के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भी कार्यक्रम का आयोजन होगा।
कार्यशाला का सफल संचालन महामंत्री रविंद्र वैष्णव और आभार प्रदर्शन हिरेंद्र साहू ने किया।
संघ के शताब्दी वर्ष में शामिल होंगे कार्यकर्ता
इस अवसर पर वरुण भास्कर गुप्ता ने संघ के शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को शामिल होने का आव्हान भी किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत,वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल,राजेंद्र गोलछा, विनोद खांडेकर किरण वैष्णव,गीता साहू, शशिकांत द्विवेदी, प्रकाश सांखला, शिव वर्मा,गोलू गुप्ता,सुमित भाटिया,पूर्णिमा साहू, सहित सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

