भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई जायेगी ‘श्री अग्रसेन जयंती ‘

भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाई जायेगी ‘श्री अग्रसेन जयंती ‘

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर।  अग्रकुल प्रवर्तक भगवान श्री अग्रसेन जी की 5149 वीं जयंती आगामी अश्विन (क्वांर ) शुक्ल एकम,22 सितंबर 2025 सोमवार को परंपरागत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मनायी जायेगी । इसी दिन आदिशक्ति मां दुर्गा की उपासना का पर्व नवरात्र आरंभ होगा।

आगामी 15 सितम्बर सोमवार को अग्रसेन भवन में ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाजसेवी मनोहर लाल बिंदल होंगे ।

मुख्य समारोह आगामी 22 सितम्बर, सोमवार को होगा। जिसके मुख्य अतिथि महेश रामरतनदास भारुका, समाजसेवी, कामठी (महाराष्ट्र) होंगे। समारोह की अध्यक्षता श्रीमती उर्मिला गौरीशंकर अग्रवाल , समाजसेविका, नागपुर (महाराष्ट्र) करेंगी। समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, विवाह की स्वर्ण जयंती सम्मान, तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य समारोह में किया जायेगा।

प्रतिदिन कार्यक्रमों की श्रृंखला में फैंसी ड्रेस, बोरा दौड़, जोड़ी दौड़, नींबू दौड़, लूडो, मीठे व्यंजन बनाओ, हरे पत्ते से बुके बनाओ, सूखे मसाले से ज्वेलरी बनाओ, तोल-मोल के बोल, लक्की ड्रा तथा आकस्मिक गेम्स सहित अन्य प्रतियोगिताएं होंगी ।

Chhattisgarh