रायपुर(अमर छत्तीसगढ़) 10 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पाण्डेय ने कहा है कि कांग्रेस में एक तरफ बड़े नेताओं द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को चमचा बताने की होड़ मची हुई है तो दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बड़े नेताओं की चापलूसी और चमचागिरी करके अपनी राजनीति चमकाने की होड़ मची हुई है।
श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि चापलूसी और चमचागिरी के चलते छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 36 धड़ों में बँटी नजर आ रही है और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट फिर भी एकजुटता का राग अलापकर चले गए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की राजनीतिक हैसियत एक नए-निराले मापदंड पर नापी जा रही है। अपने ही कार्यकर्ताओं को अब खुले मंच पर अपमानित करना कांग्रेस नेताओं का प्रिय शगल बनता जा रहा है।

