बजरंगपुर नवागाँव में गुटीय विवाद… समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी

बजरंगपुर नवागाँव में गुटीय विवाद… समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी

राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 13 सितंबर।

शहर के बजरंगपुर नवागाँव में गुटीय विवाद के चलते हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर ने पूरे इलाके को हिला दिया है। चाकू से गोदकर एक के बाद एक तीन युवकों की हत्या ने न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं बल्कि पुलिस की बड़ी लापरवाही को भी उजागर किया है।इस घटना के बाद कांग्रेस की जांच समिति मौके पर पहुँची।

समिति के अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और प्रदेश सरकार से तत्काल आर्थिक मदद की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सक्रिय होती तो यह दर्दनाक घटना टाली जा सकती थी।
श्री साहू ने आगे कहा कि मृतकों के परिजनों को कम से कम 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए और प्रत्येक परिवार से एक-एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए। साथ ही घायल युवक के उपचार की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए।
[13/09, 21:23] FY Papa: उन्होंने आईजी से दूरभाष पर चर्चा कर पूरी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि यह हत्याकांड राजनांदगाँव जैसे महत्वपूर्ण जिले में हुआ है जो कि तीन बार के मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का क्षेत्र है। साथ ही यह जिला गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार में है। ऐसे में यह घटना पूरे प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था को उजागर करती है। कांग्रेस जांच समिति ने मृतक विशाल राजपूत के परिजन संजय राजपूत और अजय राजपूत, मृतक राकेश ढीमर की पत्नी और भाई, तथा मृतक सचिन मलिकपूरी के भाई, भतीजे और ससुर से मुलाकात की और संवेदना प्रकट की।

Chhattisgarh