बिजयनगर में आयोजित एक शाम श्री पार्श्व भैरव भजन संध्या हेतु ब्यावर के भक्तों का जत्था हुआ रवाना

बिजयनगर में आयोजित एक शाम श्री पार्श्व भैरव भजन संध्या हेतु ब्यावर के भक्तों का जत्था हुआ रवाना


ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर।

बिजयनगर के राज दरबार कॉलोनी में स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव मंदिर में अनूठी भक्ति संध्या के तहत ब्यावर के 05 मंडल के गायक भैरव भक्तों के साथ एक शाम श्री पार्श्व भैरव के नाम भक्ति संध्या का आयोजन आज रविवार 14 सितम्बर को होगा।


श्री पार्श्व भैरव परिवार संस्था की यह अनुपम पहल है जिसमे हर दिन नगर के जैन जैनेतर श्री भैरव दादा पर आस्था एवम श्रद्धा समर्पण भाव रखने वाले लोगों का जुड़ाव होने से कारवां बढ़ता ही जा रहा है। सभी भैरव भक्त दादा की भक्ति में पूरी तन्मयता से लीन होकर मानव जीवन को सार्थक कर रहें है।


आज दोपहर भैरव भक्तों का जत्था हुआ रवाना बिजयनगर
रविवार दोपहर 4.15 बजे ब्यावर के विनोद नगर मुख्य मार्ग स्थित पोस्ट ऑफिस के बाहर से 101 सदस्यों का एक विशेष जत्था बसों एवम कारों से श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान,श्री नाकोड़ा भैरव देव,श्री काला गौरा भैरव देव एवं श्री पद्मावती माता की जय जयकारों से समूचे क्षेत्र को गुंजाते हुए बिजयनगर के लिए कूच किया।

ब्यावर जिले के सीएमएचओ संजय गहलोत, आयुर्वेद के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ रवि शंकर पंचोरी,नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजीव जैन, डॉ हिना व्यास, भामाशाह शांतिलाल नाबरिया, साधुमार्गी शांत क्रांति संघ अध्यक्ष संपत राज ढेडिया, साधुमार्गी शांत क्रांति युवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रकाश जैन समाज के प्रमुख गणों ने भैरव भक्तों के जत्थे को ढोल ढमाकों के बीच दादा की जयकारों को गूंजाते हुए जैन ध्वज दिखाकर रवाना किया।


अतिथियों का किया स्वागत
श्री पार्श्व भैरव परिवार के धीरज खींचा, अंकुर बाफना व दीपांशु बड़ोला ने सभी अतिथियों का राजस्थानी परंपरानुसार कुंकु तिलक लगाकर अगुवाई कर माला पहनाकर स्वागत किया एवम जैन दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया।समारोह का संचालन लब्ध प्रतिष्ठित सुश्रावक प्रकाश जैन ने किया।


भैरव भक्त पद यात्रा से जायेंगे दादा के दरबार
यात्रा से जुड़े समाज सेवी प्रकाश जैन ने बताया कि श्री पार्श्व भैरव परिवार के तत्वाधान में श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार,श्री नाकोड़ा पार्श्व मित्र मंडल,श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल,श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव परिवार से जुड़े भैरव भक्तों का ये खास जत्था विजयनगर में भक्ति संध्या के पूर्व शाम 05.31 बजे सभी भक्त पद यात्रा जलसे से श्री प्राज्ञ स्कूल से मुख्य मार्ग से होते हुए राज दरबार कॉलोनी स्थित मुख्य मंदिर पहुंचेगा। जत्थे के श्रावक श्राविकाएं विशेष परिधान में श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव दादा के भजनों की सामूहिक स्वर लहरियों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान करेंगे।

Chhattisgarh