राजनांदगांव (अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के नवागांव में हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास घटना मे प्रयुक्त बैसबाल डण्डा और मोटर साईकिल जब्त की है. इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 7 सितंबर को पृथ्वी भट्ट अपने दोस्तो के साथ पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर में घुस आया. घर में घुसकर उसने मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुये मर्डर करने की बात बोलकर जान से मारने की धमकी देने लगे. तब घर वाले एवं आसपास के लोगो बीच बचाव करने पर पडोसी राकेश ढीमर व प्रार्थी के पिता जी को पृथ्वी भट्ट, अभय मिश्रा, जीत साहू एवं अन्य साथियों ने अपने हाथ में रखे धारदार चाकू, बेसबॉल के डंडा से प्राण घातक हमला किया। जिसमें राकेश ढीमर की मृत्यु हो गई और किशन राजपूत की उपचार के दौरान मृत्यु हो गया।
दो लोगों की हुई मौत
आशीष ठाकुर के सिर मे चोट लगा है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलॉफ धारा 296, 333, 189 (4), 191 (2), 191 (3), 103 (1), 109 (1) बीएनएस, 25 27 आर्म्स एक्ट कायम कर मामले मे आरोपी पृथ्वी भट्ट, विमल कुमार यादव, शेख खान उर्फ सोनू, मोहम्मद अहमद, जीतु उर्फ जीत साहू, तौसिफ रजा, शेख रजा उर्फ रजक, रितिक भट्ट, एवं दो विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया गया था अन्य आरोपी फरार थे।
आरोपियो की पतासाजी के लिए चिखली पुलिस एवं सायबर सेल की टीम गठित की गई। आरोपियों की पता साजी हेतु लगातार दबिश दिया रही थी। आज मुखबीर की आरोपी शेख रेहान पिता शेख शकिल को दुर्ग से पकडा गया।
पुछताछ करने पर आरोपी शेख रेहान द्वारा घटना घटित करना स्वीकार किया एवं घटना मे प्रयुक्त बैसबाल लकड़ी का डण्डा, मोटर सायकल, मोबाइल बरामद कराया आरोपी को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया, प्रकरण के अन्य फरार सह आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका
उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे), सायबर सेल प्रभारी विनय पम्मार एवं टीम, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, सउनि शत्रुहन टण्डन, म.प्र.आर. वंदना पटले, आर. मनेाज जैन, आदित्य सोलंकी, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, जयराम निषाद, गोपाल पैकरा, तामेश्वर भुआर्य एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा है।

