राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ 15 सितम्बर, सोमवार को होगा । मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री मनोहर लाल बिंदल स्थानीय अग्रसेन भवन में प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कुलपिता एवं कुलदेवी की पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ एक सप्ताह तक चलने वाले जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला

मीडिया प्रभारी संजय अग्रवाल के अनुसार आयोजन प्रभारियों द्वारा कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का ऐसा गुलदस्ता तैयार किया गया है जिसमें समाज की प्रतिभाओं के हुनर तथा परिश्रम से मनोरंजन , खेलकूद, सजावट ,कुकिंग, खान-पान, रिति- रिवाज से संबंधित भांति-भांति के फूल मुस्कुराएंगे । जिसका आनंद समाज के सभी लोग व्यंजनों के साथ लेंगे।

