कमल किशोर साहू बने प्रदेश भाजपा GST कमेटी के सदस्य

कमल किशोर साहू बने प्रदेश भाजपा GST कमेटी के सदस्य

राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 14 सितंबर।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपनी GST कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में राजनांदगांव जिले से वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कमल किशोर साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस जिम्मेदारी के मिलने पर जिलेभर से उनके शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने संगठन को मजबूत बनाने और आर्थिक व कर-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को स्पष्ट करने के उद्देश्य से GST कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में राजनांदगांव जिले से श्री साहू को शामिल किया गया है।

कमल किशोर साहू लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पार्टी के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।कमेटी में शामिल होने की खबर फैलते ही राजनांदगांव जिले के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक साथियों और मित्रों ने श्री साहू का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।उनके समर्थकों का कहना है कि श्री साहू का चयन जिले के लिए गौरव की बात है और इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का उत्साह और अधिक बढ़ेगा।

Chhattisgarh