डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म : दीपक बैज बोले- प्रदेश में सुरक्षित नहीं बच्चियां

डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म : दीपक बैज बोले- प्रदेश में सुरक्षित नहीं बच्चियां

रायपुर(अमर छत्तीसगढ) 15 सितंबर। डोंगरगढ़ में रविवार को हुए 4 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कानून व्यावस्था पर सवाल उठाएं हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को चार साल की नाबालिग के साथ रेप हुआ है। शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं होता है। परिजनों और स्थानीय लोगों के प्रदर्शन और विरोध करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित नहीं है। यहां जंगल राज चल रहा है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने शराब बिक्री में बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार कहा कि विपक्ष में रहते हुए बीजेपी शराबबंदी की बातें करती थी। लेकिन अब सत्ता में आने के बाद शराब की बिक्री बढ़ाने का काम कर रही है। श्री बैज ने आगे कहा कि सरकार काली कमाई के लिए आंख बंद करके बैठी हुई है और शराब से होने वाली कमाई पर ही निर्भर है।

न्यूड पार्टी मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि न्यूड पार्टी के आयोजकों को अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। अभी जो पकड़ाएं हैं, वो स्ट्रेंजर्स पार्टी के आयोजक हैं। यह सरकार नशा और नग्नता का ब्रांड एंबेसडर बन गई है। सरकार के संरक्षण में सब हो रहा है।

इस मामले पर अब तक मुख्यमंत्री का एक भी बयान नहीं आना साफ तौर पर बताता है कि सरकार का संरक्षण इन्हें मिला है। इस मामले पर अब तक मुख्यमंत्री की ओर से एक भी बयान नहीं आना साफ तौर पर बताता है कि इन्हें सरकार का संरक्षण मिला है।

Chhattisgarh