सुश्रावक थानमल बोथरा का चौवीहार संथारा सहित महाप्रयाण

सुश्रावक थानमल बोथरा का चौवीहार संथारा सहित महाप्रयाण

ब्यावर राजस्थान (अमर छत्तीसगढ़) 16 सितंबर।

मंगलवार सवेरे महासती आराधना श्री ने दिलाया संथारा…
नगर के लब्ध प्रतिष्ठित व्यवसाई
सुश्रावक श्री थानमल बोथरा सुपुत्र स्व.सेठ साहब श्री सुखराज जी बोथरा ने आज मंगलवार 16 सितम्बर, 2025 को सवेरे लगभग 8.15 बजे पूरे समाधि भावों में जाग्रत अवस्था में नगर में वर्षावास हेतू विराजित श्री ज्ञानगच्छ संघ की साध्वी रत्ना महासती श्री आराधना श्री जी से चौवीहार संथारा के प्रत्याख्यान लिए।
देव गुरु धर्म पर गहरी आस्था….
82 वर्षीय संथारा साधक श्री थानमल जी बोथरा का जीवन सदैव सादगी से ओत प्रोत रहा।साधु संतो की सेवा में वे व उनका संपूर्ण परिवार सदैव समर्पित रहा।देव गुरु धर्म पर गहरी आस्था पूरे बोथरा परिवार में कूट कूट के भरी हुई है।
संथारा साधक के निवास स्थान पर दर्शनों का तांता
ज्यों ही सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति सुश्रावक श्री बोथरा साहब के संथारे की खबर नगर में जैन जैनेतर श्रावक श्राविकाओं को लगी। संथारा साधक के दर्शनों हेतु उनके निवास स्थान पर भारी तादाद में हुजूम उमड़ पड़ा। बोथरा के निवास स्थान 08 ड्रीम बिल्डिंग में निरंतर चार शरण एवम नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।
सीझा संथारा
सुश्रावक श्री बोथरा का संलेखना संथारा आज मंगलवार सवेरे लगभग 11.05 पर सीझ गया है।उन्हे लगभग 03 घंटे का संथारा आया। वे निरंतर नवकार का जप करते रहे,अंतिम सांस भी नवकार महामंत्र का जाप करते हुए ली।
महाप्रयाण यात्रा आज दोपहर 3.30 बजे…
बोथरा परिवार से जुड़े समाज सेवी श्री मनीष कांकरिया ने बताया कि संथारा साधक श्री थानमल बोथरा की महाप्रयाण यात्रा आज दोपहर 3.30 बजे उनके निवास स्थान 08 ड्रीम बिल्डिंग विनोद नगर मार्ग से रवाना होगी।
शासन देव दिवंगत पुण्यात्मा को अतिशीघ्र अपने चरम परम लक्ष्य की और गतिशील करे।
(प्रकाश जैन, वरिष्ठ पत्रकार)

Chhattisgarh