राजनांदगांव(अमर छत्तीसगढ) 16 सितंबर।
जिले के ग्राम पंचायत धौराभाठा के आश्रित ग्राम बुन्देलीखुर्द एवं ग्राम पंचायत डोम्हाटोला के आश्रित ग्राम बुन्देलीकला के किसानों ने सहकारी समिति पदुमतरा के प्रबंधक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
किसानों का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2024-25 में समिति से चना बीज क्रय कर चना फसल की बुआई की थी तथा नियमानुसार फसल बीमा (ऋणी) भी कराया था। बावजूद इसके प्रबंधक की गलती से चना के बजाय गेहूँ की बीमा प्रविष्ट कर दी गई है।
जिसके चलते किसान बीमा राशि से वंचित रह गए।किसानों ने बताया कि जिन किसानों का चना बीमा सही हुआ था उन्हें प्रति एकड़ लगभग ₹10,000 की क्षतिपूर्ति बीमा कंपनी द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। लेकिन संबंधित किसानों को जिनका गलत फसल बीमा कर दिया गया है किसी प्रकार की बीमा राशि नहीं मिली। किसानों ने इस त्रुटि को गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रबंधक पर कार्रवाई और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
प्रभावित किसानों इस प्रकार से है रामखिलावन वर्मा पिता भरोसाराम ग्राम बुन्देलीकला रकबा 5.03 एकड़, डाकवर ठाकुर पिता रामचरण ग्राम बुन्देलीकला रकबा 1.00 एकड़, लेखराम वर्मा पिता पल्टन वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द रकबा 14.20 एकड़, खिलेश वर्मा पिता जमुनालाल वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द रकबा 15.25 एकड़, नरेश वर्मा पिता भारतलाल वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द रकबा 4.25 एकड़, भारत वर्मा पिता राजाराम वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द रकबा 4.00 एकड़, साहूकार वर्मा पिता केजनाथ वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द, रकबा 18.10 एकड़, चन्द्रहास वर्मा पिता साहूकार वर्मा ग्राम बुन्देलीखुर्द, रकबा 3.22 एकड़ आदि शामिल है।
किसानों ने उपायुक्त सहकारिता राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रबंधक के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावि

