देवताओं के इंजीनियर “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती पर निकाली गई जोरदार शोभायात्रा

देवताओं के इंजीनियर “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती पर निकाली गई जोरदार शोभायात्रा

रायपुर (अमर छत्तीसगढ ) 17 सितंबर शुक्रवार ।

देवताओं के इंजीनियर माने जाने वाले “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर के विश्वकर्मा समाज द्वारा दुलार धर्म शाला बढ़ईपारा से देर शाम भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान विश्वकर्मा जी की मनमोहक झाकी बना कर नगर भ्रमण करवाया गया।

विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के लोग बढ़ चढ़कर पिछले कई वर्षों से नगर में मना रहे हैं। एवं भव्य शोभा यात्रा निकल कर भगवान विश्वकर्मा को नगर भ्रमण करवाते है । साथ ही अन्य समाज के लोग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

विश्वकर्मा पूजन समिति 2025 के अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती शोभायात्रा आरंभ हुई तो एक भव्य रथ पर विराजमान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का पूजन अर्चन विधिविधान से किया गया।

देवताओं के इंजीनियर “भगवान विश्वकर्मा” की जयंती पर निकाली गई जोरदार शोभायात्रा में जगह-जगह आरती और स्वागत किया गया। लोगों ने घरों पर भी की विश्वकर्मा भगवान की पूजा, उपकरणों को भी हुई पूजा भी की गई।

जवाहर नगर मंडल द्वारा भी राठौड़ चौंक में भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। इस अवसर पर जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल के साथ अन्य पदाधिकारीगण उपस्थिति थे।

यह शोभा यात्रा बढ़ई पारा स्थित श्री दुलार धर्मशाला से प्रारंभ होकर रामसागर पारा होते हुए राठौड़ चौक,तेलघानी नाका,अग्रसेन चौक, आमापारा चौक होते हुए आजाद चौक तात्यापारा चौक, से ललिता चौक होते हुए वापस दुलार धर्मशाला मे धार्मिक वातावरण में समापन किया गया।

शोभा यात्रा ने पूरे नगर में भ्रमण किया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके और आरती उतार कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जयंती को लेकर आज विश्वकर्मा समाज के प्रतिष्ठान सवेरे से ही बंद थे। भगवान विश्वकर्मा की पूजा के लिए जगह-जगह पूजा पाठ के आयोजन किए गए।

शोभा यात्रा में विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ सदस्य, महिला मंडल, नवयुवक मंडल,बालिका मंडल एवं शोभा यात्रा में विशेष रूप से लौह एवं शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, तात्यापारा वार्ड की पार्षद जोन 7 की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा,पूजन समिति के अध्यक्ष सन्नी शर्मा,अश्वनी विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा,सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, संतोष विश्वकर्मा,अमित शर्मा,राहुल विश्वकर्मा,राजेंद्र विश्वकर्मा,शैलेश शर्मा, विशेष रूप से उपस्थित थे। शोभा यात्रा में बराबर भगवान विश्वकर्मा की जय जय कर के नारे गूंजते रहे।

Chhattisgarh